रसोई हमारे घर का सबसे शुद्ध व पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि वहीं पर घर के सभी सदस्यों की दैनिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन बनाया जाता है। रसोई घर हमारे घर का एक सबसे महत्वपूर्ण भाग है जो घर के लोगों के समग्र स्वास्थ्य व कल्याण के लिए ज़िम्मेदार होता है। रसोई घर ऊर्जा, सुगंध और पौष्टिक तत्वों से संबंध रखता है। वास्तु शास्त्र में रसोई की बनावट और नक्शे के संबंध में कुछ दिशानिर्देश दिए हैं जो स्वस्थ व स्वछ रसोई और खुशहाल परिवार के भविष्य को सुनिश्चित करता है। वास्तु वायु, जल, पृथ्वी, अग्नि और अंतरिक्ष के पांच महत्वपूर्ण तत्वों पर आधारित होता है। यद्यपि अग्नि तत्व रसोई में एक प्रमुख भूमिका निभाता है, लेकिन स्वस्थ रसोई और सुखी जीवन के लिए सभी तत्वों को संतुलित करना आवश्यक है।
वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार वास्तु का हमारे जीवन पर कई प्रकार से सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और आपके घर में कुछ बदलाव आपके जीवन में शांति और खुशी ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र बनावट या उसकी संरचना और ऊर्जा पर आधारित होता है। यानी इसके चार विज्ञान हैं, जो है दिशा, संरचना, ऊर्जा और चक्र विज्ञान। इन वैज्ञानिक सिद्धान्तों के संयुक्त उपयोग से आपकी रसोई की आभा को बदला जा सकता है और यह हर व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में अपने रहने की स्थिति में सुधार करने में मदद कर सकता है।
स्वस्थ भोजन और खुशहाल परिवार हेतु निम्नलिखित उपयोगी वास्तु उपाय इस प्रकार दिए गए हैं:
- पूजा कक्ष के नीचे या ऊपर रसोईघर नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह आपके सौभाग्य को जला सकता है। इसकी आदर्श जगह आपके अनुकूल दिशा में होनी चाहिए।
- घर में प्रवेश हेतु दरवाज़े को किसी भी कोने में नहीं रखना चाहिए। रसोई के दरवाजे आपकी अनुकूल दिशा में रखा जाना चाहिए जो आपकी जन्म-तिथि पर आधारित होती है।
- अपनी रसोई को व्यवस्थित रखें; सोने से पहले रात में अपने किचन प्लेटफॉर्म और बर्तनों को प्रतिदिन साफ करें।
- खाना पकाने के दौरान अनुकूल दिशा में मुंह रख कर खाना बनाना चाहिए। यह परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।
- फर्श का रंग और रसोई की दीवारों को हल्के रंगों से रंगे। काले रंग और गहरे रंगों से बचें।
- यदि टॉयलेट और बाथरूम आपकी रसोई के भीतर है, तो उपयोग में न होने पर दरवाजा बंद रखें ताकि आपकी रसोई में नकारात्मक प्रवाह से बचा जा सके।
ऊर्जा विज्ञान हमारे जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है और हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। रसोई के लिए इन वास्तु उपायों को अपनाने से आप आपकी रसोई में होने वाली नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकते हैं। अपनी रसोई में इन चार विज्ञानों को लागू करने से आपको अपने घर में एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है और यह आपके आस-पास की ऊर्जाओं को संतुलित कर सकता है। यह अनूठी और वैज्ञानिक पद्धति घर में बहने वाली ऊर्जाओं को कुशलता से संतुलित करते हुए घर के सदस्यों के मन और शरीर को मजबूत करके समग्र विकास करने में मदद कर सकती है। इन चार विज्ञानों के लाभ का आनंद लें और एक बेहतर जीवन जीएं।