प्रकृति आपकी सभी मानसिक और शारीरिक थकान के लिए सबसे अच्छा उपचार है। यदि आप कभी उदास और हताश महसूस करते हैं, तो प्रकृति की छांव में बैठना आपको शांति प्रदान करता है और आपको मानसिक सुकुन भी देता है। हालांकि हर बार प्रकृति के पास जाने के लिए लंबी यात्रा संभव नहीं है। इसलिए हम सभी अपने घरों में थोड़ा बगीचा बनाना पसंद करते हैं। घर मे गार्डन के लिए वास्तु का पालन करते समय विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
घर के अन्य हिस्सों की तरह, गार्डन में वास्तु शास्त्र का उपयोग
वास्तव में महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। सही दिशा के उपयोग से घर में कॉस्मिक ऊर्जा के प्रवाह को आसान बनाता है। सरल वास्तु, बगीचे के लिए सबसे अच्छा वास्तु उपाय प्रदान करता है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। गुरुजी ने सरल वास्तु सिद्धांत की स्थापना की जिसके अंतर्गत दिशा, संरचना और चक्रों की मदद से कॉस्मिक ऊर्जा से जोड़ा, संतुलित और उसे चैनलाइज़ किया जाता है। सरल वास्तु सिद्धांत किसी भी व्यक्ति की जन्म-तिथि पर आधारित है। यह सभी के लिए एक जैसे मानक उपायों का एक सेट नहीं है बल्कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न-भिन्न होता है।