मनवा अभिवृद्धि अभियान: गुरुजी ने शिक्षा, करियर, विवाह, व्यवसाय, धन और स्वास्थ्य जैसे सभी विषयों को अपने वास्तु ज्ञान में सम्मिलित किया। इन्हीं के द्वारा उन्होंने अपने 50 लाख अनुयायियों को “सुखी जीवन का रास्ता” दिखाया है।
बड़े पैमाने पर गाँव गोद लेने का कार्यक्रम: इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के उत्थान और मानव अभिवृद्धि को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गोडाची, बेलागवी जिला, कर्नाटक गुरुजी द्वार अपनाया गया पहला गाँव हैं। गुरुजी के अनुसार, हम ग्राम अभिवृद्धि या ग्रामीण विकास का लाभ तब ही उठा सकते हैं, जब समुदाय या समाज मानव अभिवृद्धि के लिए सक्षम हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में वंचितों के लिए स्कूल: ये गुरुजी द्वारा चलाया जाने वाला अद्भुत कार्यक्रम है। ये बच्चों को शिक्षा के लिए एक अनोखा व अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। इन स्कूल या विद्यालयों का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें शैक्षणिक, मानसिक, सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना हैं।
कन्नड़ में भारत का पहला क्षेत्रीय इंफोटेनमेंट चैनल: इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सूचनात्मक और सकारात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत भर में कला, संस्कृति, परंपरा के प्रति लोगों को शिक्षित करना है।
प्रगतिशील किसानों के लिए पुरस्कार: प्रगतिशील किसानों को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है।
सामुहिक विवाह: इसका उद्देश्य ज़रूरतमंद जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करवाना है ताकि वे गरिमापूर्ण तरीके से शादी करने के साथ ही खुशहाल जीवन जी सकें।