क्या आपका घर वास्तु अनूरूप है? बनाएं अपने घर को खुशियों की चुम्बक

आपका घर खुशियों के लिए एक पावर बैंक है। यह वह जगह है जहाँ आप सबसे अधिक प्रसन्न रहते है और अपने जीवन का अधिकांश समय बिताते हैं। घर आपके जीवन का वह कोना है जहां व्यक्ति सबसे ज्यादा सुकून पाता है। लेकिन क्या होगा यदि आप अपने घर के कारण अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हो? हम में से बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि एक घर आपके जीवन और समृद्धि को कैसे प्रभावित कर सकता है। वास्तु ऐसे उत्तरों को खोजने में प्रमुख भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तुकला का विज्ञान आपके घर में वास्तु के सही उपयोग के साथ एक खुशहाल जीवन के रहस्यों का भी खुलासा कर सकता है। घर के लिए सही वास्तु और कार्यालय के लिए वास्तु आपके और आपके परिवार के लिए अप्रत्याशित सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। यदि आपका घर वास्तु दोष से मुक्त है तो आप अपने जीवन मे सफलता के नये आयामों को छू सकते हैं।

ब्रह्मांड ऊर्जा से बना है जिसे कॉस्मिक ऊर्जा कहा जाता है। कॉस्मिक ऊर्जा आपको सकारात्मक आभा से जोड़ने का कार्य करती है जिसका अंततः सकरात्मक प्रभाव आपके जीवन को बदल सकता है। आपके आसपास की कॉस्मिक ऊर्जा को संतुलित करने के लिए एक सही वास्तु योजना बहुत आवश्यक हैं।

वास्तु शास्त्र के ज्ञान को सरल बनाने के लिए, गुरुजी ने सरल वास्तु सिद्धांत बनाए हैं। इन सिद्धांतों के अनुसार, सही क्रम को अपनाने से आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते है। गुरुजी अपने व्यापक 20 वर्षों के अध्ययन से सरल वास्तु सिद्धांतों को सबसे सरल रूप में समाज के सामने लाये है। इन सिद्धांतों के द्वारा आप अपने जीवन में खुशियों और धन को आकर्षित कर सकते हैं। सरल वास्तु सिद्धांतों का पालन करना आसान है और आपके मौजूदा घर में बिना किसी टूट फूट या संरचनात्मक परिवर्तन के अच्छे परिणाम लाए जा सकते हैं।

अपने घर के लिए सही वास्तु का पता लगाने के लिए आपको कई कारकों की संरचना और प्लेसमेंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें स्नानाघर, रसोईघर ,शयनकक्ष, रसोई गैस के स्थान, रसोई और स्नानघर के पानी के नल, रसोई के सिलेंडर और अन्य वस्तुओं की सही दिशा शामिल है। सरल वास्तु आपके घर के इन संरचनात्मक दोषों को दूर करने के लिए वास्तु सलाहकार के रूप में काम करता है और वास्तु दोष को ठीक करता है और साथ ही आपको घर के लिए उपयुक्त और सही वास्तु सिद्धान्तों के द्वारा उनका निवारण प्रदान करता हैं।

वास्तु शास्त्र के सिद्धान्त सभी व्यक्तियों के लिए नियमों का एक निश्चित सेट नहीं होता जिस पर किसी भी रूप से आंख बंद करके भरोसा किया जाए और उनका पालन जीवन मे किया जाए। वास्तु सिद्धान्तों का मूल आधार है किसी व्यक्ति की जन्मतिथि। यह एक ऐसा तथ्य है जो कोई नकली वास्तु सलाहकार आपको नहीं बता पाएगा। गुरुजी ने इस तथ्य की व्याख्या की है कि वास्तु समाधान या उपाय प्रत्येक इंसान की जन्मतिथि पर निर्भर करते हैं। वास्तु समाधान परिवार के मुखिया के जन्म की तारीख के आधार पर दिया जाता है। यह समझना बहुत आसान है कि एक घर में पिता के लिए एक वास्तु योजना फलदायक रही है और उसने सभी तरह की संपत्ति और पारिवारिक सुख देखे, लेकिन वही समान योजना बेटे के जीवन के लिए अनुकूल और उचित नहीं है। यदि वास्तु समाधान सभी के लिए एक सामान है, तो परिणाम पिता और पुत्र दोनों के लिए समान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है।

सरल वास्तु विशेषज्ञ आपको आपके जीवन मे होने वाली इन असफलताओं के लिए उचित सलाह और उपाय देने का काम करते है जीवन संबंधी सभी समस्याओं के लिए प्रभावी समाधान प्रदान करते हैं। इसके साथ ही आप कुछ त्वरित लाभ पाने के लिए घर के लिए कुछ सामान्य वास्तु उपायों का पालन कर सकते हैं। वास्तु में आपके सपनों को वास्तविकता में बदलने की बहुत क्षमता है। आपको केवल सही और प्रभावशाली मार्गदर्शन की आवश्यकता है जिसे आप सरल वास्तु से प्राप्त कर सकते हैं।

सरल वास्तु सिद्धांतों को अपनाने के बाद, आप 9 से 180 दिनों के भीतर अपने घर और जीवन से अनेक वास्तु संबंधित समस्याओं को हल कर सकते हैं।

Vastu Solution
Book your Appointment
Name is required.
Name should contain only letters(A-Z).
Email is required
Invalid email address.
Mobile number is required.
Mobile Number (Format: 9875463211) should be 10 digit long and must start with 9 or 8 or 7 or 6.
State is required.
Problem is required.
Preferred date is required.
Preferred time is required.

* We will call you via video for Free Vastu Prediction .

Free Vastu Prediction

It’s a service provided by “Guruji” for the betterment of mankind.

Steps for Free Prediction

  • Select your preferred date and time
  • Our team will call you via Video at your preferred time.
  • We will create & analyse your house plan
  • Based on your house plan, we will tell you the actual cause of your problem for FREE!