नींद हमारे दैनिक जीवन क्रिया का एक मुख्य हिस्सा होती है। यह किसी भी व्यक्ति को आराम देती है जहां हमारा शरीर एक निष्क्रिय मोड( प्रणाली) में होता है और पूरी तरह से आराम करता है। नींद अगले पूरे दिन के लिए मानव शरीर को फिर से चार्ज करने का काम करती है और अच्छे स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बनाए रखती है। हालांकि,आजकल दैनिक तनाव और जीवन की परेशानियों के कारण, हम सभी को रात में नींद नहीं आती है। नींद की कमी हमारी मनोदशा, कार्यशैली और दूसरों के साथ बातचीत करने के हमारे तरीके को प्रभावित कर सकती है।
लेकिन एक ऐसी दिशा में सोना जो हमें कॉस्मिक ऊर्जा के साथ जोड़ती हो, सभी परेशानियों को खत्म कर सकती है और हम अंततः अच्छी व आरामदायक नींद का आनंद ले सकते हैं। परन्तु बिस्तर पर जाने के बाद भी हम में से कई लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। यदि हम अच्छी नींद से वंचित होंगें तो हमारा मन व स्वास्थ्य सही नहीं होगा व हम अपने जीवन का आनंद नहीं ले पाएंगें।
डॉ. श्री. चंद्रशेखर गुरुजी द्वारा स्थापित सरल वास्तु हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने व एक आसान रास्ते द्वारा कॉस्मिक ऊर्जा से जुड़ने में सक्षम बनाता है। सरल वास्तु हमें दिशाओं के माध्यम से ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ने, संरचनाओं के माध्यम से संतुलन बनाने और चक्रों के माध्यम से उस ऊर्जा को चैनलाइज़ करने में मदद करता है। सरल वास्तु के इस ऊर्जा समीकरण को लागू करने से हम अपने घरों और आसपास की ब्रह्मांडीय ऊर्जा के सतत संतुलित प्रवाह को आसान व सुविधाजनक बना सकते हैं।
संसार मे हर एक व्यक्ति अपनी जन्म तिथि के आधार पर चार कार्डिनल दिशाओं से जुड़ा होता है जो हमें ब्रह्मांड की ब्रह्मांडीय ऊर्जा या कॉस्मिक ऊर्जा से जोड़ती है। जब हम इन दिशाओं का पालन करते हैं, तो अपने दैनिक कार्यों को करते हुए हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ का अनुभव करते हैं। सरल वास्तु हमें दिशाओं की कार्यप्रणाली के माध्यम से कॉस्मिक ऊर्जा के साथ तुरंत जुड़ने में मदद करता है। नींद लेना एक दैनिक गतिविधि या काम है जिसमें हम लगभग 6 से 8 घंटे बिताते हैं। इसलिए, अपने सिर को सही दिशा में रखने से, सोते समय सही सकारात्मक ऊर्जा को चैनलाइज़ करते हुए आसपास के वातावरण और ब्रह्मांड से प्रचुर मात्रा में कॉस्मिक ऊर्जा को अवशोषित करने में मदद मिल सकती है।
इसलिए, हमारे घरों में सरल वास्तु को अपनाने से एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनता है जिसमे कॉस्मिक ऊर्जा प्रचुरता से पाई जाती है। यह ऊर्जा हमें सक्रिय व ऊर्जावान बनाए रखती है। जब हम सोते समय अपनी उपयुक्त व अनुकूल दिशा में सर कर के सोते हैं तो हमें गहरी व आरामदायक नींद मिलती है।
हमारे बेडरूम में रखी हुई वस्तुओं और फ़र्नीचर की सही दिशा और स्थान, हमारे आस-पास में स्थित कॉस्मिक ऊर्जा के मुक्त प्रवाह आसान करती है। इसी प्रकार सही दिशा में सोने से आप अपने चक्रों को अच्छी तरह से चैनलाइज़ कर के सक्रिय कर पाते हैं। इस तरह से हम रात को एक गहरी नींद का आनंद लेने के लिए सरल वास्तु के सिद्धांतों का लाभ उठा सकते हैं। सरल वास्तु को जीवन में अपनाने के बाद केवल 9 से 180 दिनों के भीतर आप सकारात्मक बदलाव का अनुभव कर सकते हैं।