मुख्य द्वार के लिए वास्तु

क्या आप जानते है कि हमारे घर का मुख्य द्वार घर मे आने वाली सुख समृद्धि का प्रवेश द्वार है। जिस प्रकार से मनुष्य की ऊर्जा का स्त्रोत भोजन है उसी तरह घर की ऊर्जा वहाँ रहने वाली सकारात्मक सोच है और मुख्य द्वार इस सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है।

अगर घर का मुख्य द्वार सही दिशा में न हो तो इससे परिवार और परिवारजनों को जीवन से जुड़ी कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।

उदाहरण के लिए , यदि आप स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है तो मुख्य द्वार का सही दिशा में न होना इसका कारण हो सकता है।

मुख्य द्वार के लिए सरल वास्तु उन समस्याओं के लिए समाधान देता है। मुख्य द्वार की सही दिशा परिवार के मुखिया कि जन्म-तिथि के आधार पर तय होती है।

वास्तु के अनुसार परिसर का प्रवेश द्वार ही घर का मुख्य द्वार होता है । यदि प्रवेश टी एंड एल जंक्शन में है, तो यह घर मे रहने वालों की शांति, समृद्धि और सफलता को प्रभावित करता हैं।

कैसे पता करें मुख्य द्वार की दिशा