आपका घर आपकी सभी खुशियों के लिए पावर बैंक का काम करता है। यह वह जगह है जहाँ आप सुख और आनंद का अनुभव करते हैं और अपने जीवन का अधिकांश समय यही बिताते हैं। यह आपके दिन भर की थकान के बाद सुकून और आराम का सबसे ज़रूरी जगह है या कहे तो कोना है। लेकिन क्या होगा यदि आप अपने घर के कारण अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
हम में से बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि एक घर आपके जीवन और समृद्धि को कैसे प्रभावित कर सकता है। वास्तु ऐसे सवालों के उत्तर देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तुकला का विज्ञान आपके घर में वास्तु के सही उपयोग के साथ एक खुशहाल जीवन के रहस्यों का खुलासा कर सकता है। घर के लिए सही वास्तु और ऑफिस के लिए वास्तु आपके और आपके परिवार के लिए अप्रत्याशित सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। यदि आपका घर वास्तु दोष से मुक्त है तो आप सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।
ब्रह्मांड ऊर्जा से बना है जिसे कॉस्मिक ऊर्जा कहा जाता है। कॉस्मिक ऊर्जा आपको सकारात्मक आभा से जोड़ने के लिए जिम्मेदार है जो अंततः आपके जीवन को बदल सकती है। आपके आस-पास मौजूद कॉस्मिक ऊर्जा को संतुलित करने के लिए एक सही वास्तु योजना बहुत आवश्यक है।
वास्तु को सरल बनाने के लिए, गुरुजी ने सरल वास्तु सिद्धांत बनाए हैं। इन सिद्धांतों के अनुसार, सही क्रम को अपनाने से आपके जीवन में भारी बदलाव आ सकता है। व्यापक 20 वर्षों के अध्ययन ने सरल वास्तु के इन सिद्धांतों को सबसे सरल रूप में समझाया है जहां आप अपने जीवन में खुशी और धन आकर्षित कर सकते हैं। सरल वास्तु सिद्धांत का पालन करना आसान है और इसे अपनाने के लिए आपके मौजूदा घर में किसी संरचनात्मक परिवर्तन और टूट-फूट की कोई आवश्यकता नहीं है।
घर के लिए सही वास्तु खोजने के लिए, आपको कई घर व विभिन्न सामानों की संरचना और प्लेसमेंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें बाथरूम, रसोई, शयनकक्ष, खाना पकाने की गैस, रसोई और बाथरूम के पानी के नल, रसोई के सिलेंडर और अन्य वस्तुओं की सही दिशा शामिल है। सरल वास्तु आपके घर के इन संरचनात्मक ग़लतियों को दूर करने के लिए वास्तु सलाहकार के रूप में काम करता है, वास्तु दोष को ठीक करता है और आपको घर के लिए उचित वास्तु प्रदान करता है।
वास्तु हर किसी के लिए एक जैसे नियमों का एक निश्चित सेट नहीं है जिस पर आंख बंद कर के विश्वास किया जा सके। इसमें विशिष्टता है जो किसी व्यक्ति की जन्म-तिथि पर निर्भर करती है। यह एक ऐसा तथ्य है जो किसी अन्य विशाल सलाहकार ने नहीं बताया बल्कि इसके बारे में गुरुजी ने समझाया है। वास्तु समाधान परिवार के मुखिया के जन्म की तारीख के आधार पर दिया जाता है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण देखा जा सकता है कि कोई एक वास्तु योजना पिता के लिए सफलता व खुशियां लायी हो लेकिन वहीं उसी घर में समान वास्तु योजना पुत्र के लिए अनुकूल नहीं होती। इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि एक जैसा वास्तु प्लान या समाधान पिता-पुत्र को एक ही घर में समान परिणाम नहीं दे पाते।
सरल वास्तु विशेषज्ञ आपको इन कमियों से बचाते हुए आपको जीवन-संबंधी सभी समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रदान करते हैं। हालांकि सभी के लिए वास्तु टिप्स या समाधान एक जैसे नहीं होते लेकिन फिर भी आप कुछ सामान्य वास्तु टिप्स का पालन करते हुए घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं। वास्तु में आपके सपनों को वास्तविकता में बदलने की बहुत क्षमता है। आपको केवल सही और प्रभावशाली मार्गदर्शन की आवश्यकता है जिसे आप सरल वास्तु से प्राप्त कर सकते हैं।
सरल वास्तु सिद्धांतों को अपनाने के बाद, आप 9 से 180 दिनों के भीतर अपने घर से संबंधित वास्तु समस्याओं को हल कर सकते हैं।
* We will call you via video for Free Vastu Prediction .