जब भी आप किसी नए घर में जाते है या शिफ्ट होते हैं तो एक खुशहाल ज़िन्दगी की कामना करते हैं। हम अपने नए घर में आनंद, प्रेम, सुख, समृद्धि व नए अवसरों की उम्मीद करते हैं। घर वो जगह है जिसे हम अच्छी तरह से रखना चाहते हैं और उस पर गर्व महसूस करते हैं। नया घर खरीदते या किराए पर लेते समय आपको घर के क्षेत्र, स्थान और दिशा का निरीक्षण करना सुनिश्चित करना चाहिए। अपनी सही दिशा अनुसार स्थान लेना आपके धन को बढ़ाने व आगे आने वाले सभी कार्यों में सफलता को निर्धारित करती है।
आप अपने नए घर में सकारात्मक ऊर्जा कैसे पैदा कर सकते हैं?
नए घर में जाना एक नए जीवन की शुरुआत के साथ खाली स्लेट की तरह होता है जिस पर हम अपनी ऊंची आशाओं व नई उम्मीदों का चित्र बनाते हैं। वास्तु के अनुसार, आपके घर मे शांति और समृद्धि में बढ़ोतरी करना बहुत आसान हैं। वास्तु के चारों विज्ञान अर्थात दिशा, संरचना, ऊर्जा और चक्र हैं। चक्र विज्ञान आपके नए घर मे इन पांचों तत्त्वों को संतुलित करने के लिए बहुत आवश्यक है।