छात्र के जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है इसी से बच्चा अपने भविष्य की दिशा बनाता है। पर यदि उसका आधार ही कमज़ोर रह जाए तो सभी को इसका परिणाम देखना पड़ता है। माता-पिता बच्चे की पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षा संस्थानों और ट्यूशन पर ध्यान देते है। कई बार बच्चा कितना भी पढ़ ले पर उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता उसका कारण है उसके कमरे की दिशा सही ना होना। इन्हीं कारण से वह अपने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता और उनके रचनात्मक व्यक्तित्व में भी इसके नकारात्मक प्रभाव देखने मिलते हैं। सरल वास्तु दिशाओं का एक विज्ञान है जिसका उपयोग सही दिशाओं में कमरे का निर्माण कर के बच्चे के संपूर्ण विकास में योगदान देता है। यह बच्चे के द्वारा किए जाने वाले प्रयास में उसकी सहायता कर उसकी एकाग्रता सुधारने में मदद करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उसकी मुश्किलों को आसान करता है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में उत्कृष्टता लाने में सहायता करता है। इसलिए सरल वास्तु अपने सिद्धांतों के द्वारा बच्चे के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।